Delhi Weather Today: धूप के साथ ठिठुरन, कई इलाकों में 300 पार पहुंचा...जानें 10 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

Delhi Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में सुहावनी धूप के बावजूद ठंडी हवाओं का असर बना हुआ है. IMD के मुताबिक आसमान आंशिक बादलों से ढका रहेगा और सुबह धुंध दिख सकती है. वहीं प्रदूषण बढ़ने से कई इलाकों में AQI 300 पार दर्ज हुआ है, जिससे हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
google news

Delhi Weather Update: दिल्ली और एनसीआर में फरवरी के दूसरे हफ्ते की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई है. हालांकि, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं का दौर जारी है. इसके असर से देश की राजधानी में भी सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है. हालांकि, दिन के समय खिलने वाली धूप लोगों को इस ठंड से राहत दे रह है. इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, आज दिल्ली का आसमान साफ रहेगा लेकिन बादलों की हल्की आवाजाही से धूप छांव का खेल देखने को मिल सकता है. वहीं, दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर की बात करें तो CPCB के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार शाम 5 बजे तक कई इलाकों में AQI 300 के पार दर्ज किया गया.