Delhi Weather Update: दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, सुबह छाएगी धुंध, 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान
Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है. दिन में धूप निकलने से फिलहाल राहत बनी हुई है. मौसम विभाग ने 4 नवंबर से लेकर अगले 5 से 7 दिनों तक का पूर्वानुमान जारी किया है. जानिए राजधानी में तापमान कितना रहेगा और बारिश को लेकर क्या अपडेट है.
ADVERTISEMENT

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है. तापमान में गिरावट के साथ अब मौसम में ठंडक बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं. इस बीच मौसम विभाग ने अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार 4 नवंबर को दिल्ली में आसमान साफ रहने के साथ सुबह हल्की धुंध छा सकती है. वहीं, अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है.
दिल्ली में 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. हालांकि, सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा देखने को मिल सकता है. इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिन में हल्की धूप खिलने से मौसम सुहाना बना रहेगा. वहीं, सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास ज्यादा हो सकता है. खबर लिखे जानें मौसम विभाग के अनुसार 4 नवंबर को दिल्ली के किसी भी जिले के लिए कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की गई है.
अगले 5 से 7 दिनों तक कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले 5 से 7 दिनों तक मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने का अनुमान है. इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. 5 से 9 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. हालांकि, सुबह के समय धुंध का असर बना रह सकता है. तापमान में गिरावट के साथ आने वाले दिनों में ठंड का अहसास और बढ़ने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: चांदनी चौक में अब नहीं लगेगा घंटों जाम! सरकार के मास्टर प्लान से बदल जाएगी पूरी तस्वीर
