Delhi Weather Today: सुबह कोहरा के बाद दिन में आसमान में छाएंगे बादल, जानिए 13 से 18 फरवरी की वेदर रिपोर्ट
Delhi Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के मध्य तक मौसम ने करवट ले ली है और दिन में गर्मी का असर दिखने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार 13 फरवरी को आंशिक बादल और हल्का कोहरा रहेगा, जबकि आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से अधिक रहने और पश्चिमी विक्षोभ से बदलाव के संकेत हैं.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के महीने में मौसम ने करवट लेने शुरू कर दिया है. यहां अब दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है. यही वहज है कि यहां कई ऑफिसों में एसी के फैन ऑन करने की नौबत आ गई है. हालांकि, पहाड़ाें में अभी भी बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. यहां सक्रिय दो नए पश्चिमी विक्षोभों का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर भी पड़ने का अनुामान है. इससे आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही और हवा की रफ्तार में बदलाव देखने को मिल सकता है.