Delhi Weather Update: दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं और बढ़ते तापमान को लेकर IMD ने जारी की ये चेतावनी
Delhi Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. रविवार को बादलों और हल्की बूंदाबांदी के बाद अब मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है. अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के साथ तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास बढ़ सकता है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Alert (सांकेतिक तस्वीर)
Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. यहां कभी चटख धूप तो कभी बादलों की लुकाछिपी देखने को मिल रही है. वहीं रविवार को सुबह से ही दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बादलों के डेर जमाए रखा. इस दौरान बीच बीच में हल्की बारिश भी देखने को मिली. हालांकि, दोपहर बाद बादलों के बीच धूप निकल आई. इस बीच अब मौसम विभाग ने साेमवार के मौसम के लिए नया अपडेट जारी किया है. इसके मुताबिक बीते कल हुई बूंदाबांदी के बाद अब अगले कुछ दिनों तक यहां के तापमान में बढ़ोतरी और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है.