Delhi Weather Update: मार्च में ही तपने लगी दिल्ली, 36 डिग्री के पार पहुंचा पारा…IMD ने बताया कब बदलेगा मौसम
Delhi Weather Alert: दिल्ली में मार्च के महीने में ही गर्मी ने लोगों को मई-जून का अहसास कराना शुरू कर दिया है. चिलचिलाती धूप और सामान्य से अधिक तापमान के बीच मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है. IMD के मुताबिक अभी कुछ दिन तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, हालांकि जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदल सकता है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update: दिल्ली में मार्च के महीने में ही मई जैसी तपिश का अहसास होने लगा है. चिलचिलाती धूप और सामान्य से बहुत अधिक तापमान ने राजधानी के लोगों को समय से पहले ही पसीने छुड़ा दिए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल दिल्ली में आसमान साफ रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में दिल्ली में एक बार फिर बादलों का डेरा देखनों को मिल सकता है. हालांकि, फिलहाल दिल्लीवासियों को अभी इस तपती धूप और बढ़ते पारे के बीच ही अपनी दिनचर्या बितानी होगी.