Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर इस दिन पलटेगा मौसम, बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी की चेतावनी
Delhi Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक 17 मार्च की रात से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ राजधानी के मौसम को प्रभावित करेगा. आने वाले दिनों में बादल, हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है, जिससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव दर्ज होगा.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है. यहां अगले कुछ दिनों तक तापमान और हवाओं की चाल में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राजधानी के आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. इससे धूप की तपिश तो कम होगी ही साथ ही आने वाले दिनों में होने वाली बारिश होने के भी आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, ये बदलाव उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिल रहा है जो 17 मार्च की रात से अपना असर दिखाना शुरू कर देगा.