Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, 23 मार्च को बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना, अलर्ट जारी
Delhi Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली है. तेज धूप से राहत देने वाले बादल अब बारिश बनकर बरस सकते हैं. मौसम विभाग ने 23 मार्च को गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. लेकिन इसके बाद फिर से तापमान तेजी से बढ़ेगा और गर्मी परेशान कर सकती है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Forecast
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच अब बादलों ने डेरा हुआ है. इससे लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिल रही है, लेकिन अब ये बादल बरसने वाले हैं. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण आज यानी 23 मार्च को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं दोपहर से लेकर शाम तक दिल्ली के अलग अलग इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है.