Delhi Weather Today: दिल्ली NCR में तेज हवाओं के बीच फिर बरसेंगे बादल, 31 मार्च के लिए मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी
Delhi weather update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को गर्मी से राहत दी है. बादल, बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने तापमान गिरा दिया है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में फिर बारिश की संभावना जताई है, जिससे अप्रैल की शुरुआत सुहावनी रह सकती है और गर्मी फिलहाल काबू में रहेगी.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi Weather Update: दिल्ली NCR में मौसम ने सोमवार को एक बार फिर करवट बदली है. यहां बीते दिन सुबह की शुरूआत तो धूप के साथ हुई लेकिन दोपहर आते आते बादलों ने आसमान में डेर जामा लिया. इसके बाद शाम को आसमान काला हो गया है कई इलाकों में हल्की फुल्की बूंदाबादी हो हुई. इससे दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ा राहत मिली। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण ऐसा हो रहा है.