Delhi Weather Today: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अर्लट जारी, जानें IMD का पूरा अपडेट

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली और NCR में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. जहां दिन में गर्मी बढ़ रही है, वहीं आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से जल्द मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

ADVERTISEMENT

Delhi NCR weather update
Delhi NCR weather update
google news

Delhi weather update: दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में मौसम की लुका-छिपी लगातार जारी है. पिछले कुछ दिनों में हुई हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही के बाद अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता देखने को मिल रही है, जिसका असर दिल्ली के आसमान पर भी साफ तौर पर दिखाई देगा. चिलचिलाती गर्मी की आहट के बीच आज का मौसम दिल्लीवासियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है, जहां धूप और बादलों का आना जाना लगा रहेगा.