Delhi Weather Today: बादलों की लुकाछिपी के बीच दिल्ली में बढ़ी गर्मी, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए जारी किया ये अपडेट
Delhi Weather Alert: राजधानी Delhi में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. मार्च की शुरुआत में ही तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक आसमान में बादल जरूर दिखाई देंगे, लेकिन फिलहाल बारिश या ठंडी हवाओं से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Alert
Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे वसंत ने बिना किसी औपचारिक विदाई के गर्मी को रास्ता दे दिया है. दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सुबह से ही चटख धूप महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के बावजूद फिलहाल दिल्ली में राहत की कोई खास उम्मीद नहीं दिख रही है. आसमान में बादलों की लुकाछिपी तो जारी रहेगी, लेकिन सूरज की तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है.