Delhi Weather Update: धूप के बीच बादलों की दस्तक, क्या दिल्ली में होगी बारिश? देखें मौसम विभाग ने क्या बताया

Delhi Weather Alert: दिल्ली में मौसम एक बार फिर बदलने की तैयारी में है. मौसम विभाग के अनुसार हिमालय में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. हालांकि फिलहाल बारिश का बड़ा अलर्ट नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
google news

Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने को तैयार है. जहां एक तरफ दिन की तेज धूप होली से पहले ही गर्मी का अहसास कराने लगी है, वहीं हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में भी हलचल तेज हो गई है. राजधानी दिल्ली के आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो चुकी है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल सकते हैं. मौसम विभाग की मानें तो मार्च के इस दूसरे सप्ताह में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा, जो न केवल सुबह-शाम की ठंडक को प्रभावित करेगा बल्कि दोपहर की तपिश को भी बढ़ा सकता है.