Delhi Weather Today: दिल्ली में 25 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बदलेगा पारा, IMD ने बताया कैसा रहेगा आपके इलाके में मौसम का हाल
Delhi Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में ठंड की विदाई के साथ मौसम ने अचानक करवट ले ली है. तेज हवाएं, साफ आसमान और तेजी से बढ़ता तापमान लोगों को हैरान कर रहा है. मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसमें गर्मी की जल्दी दस्तक के संकेत मिल रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में अब कड़ाके की ठंड की विदाई हो चुकी है. हालांकि सुबह और रात के समय यहां हल्का कुहासा देखने को मिल रहा है. वहीं दिन के समय चटख धूप और तेज सतही हवाएं लोगों को बदलते मौसम का अहसास करा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है जिसका प्रभाव आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान पर साफ तौर पर दिखाई देगा.