DUSU Election 2026: NSUI ने किस पद पर किसे बनाया उम्मीदवार? अध्यक्ष से संयुक्त सचिव तक देखें पूरी लिस्ट
DU NSUI Candidates List: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 को लेकर कैंपस में सियासी हलचल तेज है. NSUI ने चार पदों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं. प्रत्याशियों ने हॉस्टल की कमी, PG किराया, सुरक्षा, मेंस्ट्रुअल लीव और छात्र सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाते हुए चुनावी एजेंडा सामने रखा है. अब नजर मुकाबले और अभियान पर है आगे.
ADVERTISEMENT

NSUI ने जारी किए चार उम्मीदवारों के नाम
DUSU Election NSUI Candidates List 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही कैंपस की राजनीति गर्मा गई है. टिकट फाइनल होने के बाद कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने अपने चारों उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. NSUI के प्रत्याशियों ने प्रेस और छात्रों के सामने अपना विजन रखा. इस दौरान उन्होंने हॉस्टल की कमी, PG के बढ़ते किराए, मेंस्ट्रुअल लीव और जर्जर इमारतों जैसे छात्र हित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उम्मीदवारों ने इन मुद्दों को लेकर ABVP और विश्वविद्यालय प्रशासन पर भी सवाल उठाए.
