घर आया चुनाव आयोग का नोटिस तो घबराएं नहीं, जानिए क्या करना है
दिल्ली में मतदाता सूची को सटीक बनाने के लिए चलाए जा रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) के तहत 33 लाख लोगों को नोटिस भेजे गए हैं, जो केवल एक सामान्य डेटा सत्यापन प्रक्रिया है.
ADVERTISEMENT

EC
अगर आपके या आपके किसी परिचित के घर चुनाव आयोग की ओर से कोई नोटिस आया है तो सबसे पहले तो बिल्कुल पैनिक न करें. दिल्ली में मतदाता सूची को ज्यादा से ज्यादा सटीक बनाने के लिए इन दिनों 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' यानी SIR अभियान चल रहा है. इस प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया और खबरों में तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं लेकिन हकीकत ये है कि यह सिर्फ एक रूटीन सत्यापन (वेरिफिकेशन) का हिस्सा है.
