डीपफेक और फर्जी खबरों पर दिल्ली हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार! गौतम गंभीर को मिले 'पर्सनैलिटी राइट्स', मेटा-गूगल को कंटेंट हटाने का आदेश

Gautam Gambhir Personality Rights: दिल्ली हाईकोर्ट ने गौतम गंभीर को पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा दी है. कोर्ट ने मेटा, गूगल और अमेजन को गंभीर से जुड़े डीपफेक वीडियो और आपत्तिजनक URL हटाने का आदेश दिया है. जानें क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Gautam Gambhir Personality Rights
Gautam Gambhir Personality Rights
google news

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व सांसद गौतम गंभीर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने गंभीर के पर्सनैलिटी राइट्स(Personality Rights) की सुरक्षा का आदेश देते हुए साफ किया है कि उनकी अनुमति के बिना उनके नाम, आवाज, फोटो या पहचान का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.