वोटर लिस्ट में नाम है या कट गया? चुनाव आयोग के पोर्टल-ऐप से ऐसे करें चेक और तुरंत भरें Form 8
चुनाव आयोग के डिजिटल प्लेटफॉर्म (ECINet, वोटर हेल्पलाइन ऐप और पोर्टल) के जरिए आप घर बैठे ड्राफ्ट लिस्ट में अपना नाम आसानी से खोज सकते हैं. इसके साथ ही, किसी भी त्रुटि या गलती को दूर करने के लिए फॉर्म 8 भरकर ऑनलाइन ही तुरंत सुधार का आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

चुनाव आयोग के ऐप या पोर्टल पर ऐसे तलाशें ड्राफ्ट लिस्ट में अपना नाम, सुधारें वोटर कार्ड की हर गलती!
दिल्ली में वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट को लेकर हलचल तेज है. अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं और ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आने वाले चुनाव में आपका वोट बिना किसी रुकावट के पड़े तो वोटर लिस्ट में अपना नाम जांचना बेहद जरूरी है. कई बार नाम की स्पेलिंग, उम्र, फोटो या पते में छोटी-मोटी गलतियां रह जाती हैं, जिन्हें समय रहते सही न कराया जाए तो मतदान वाले दिन परेशानी खड़ी हो सकती है.
