'स्कूल तोड़ने आए थे...' CJP टीम की पिटाई पर ग्रामीण महिला का बड़ा खुलासा, जानिए क्या है पूरा विवाद
ग्रामीणों के विरोध के कारण राजस्थान में एक स्कूल को तोड़ने पहुंची CJP टीम और स्थानीय लोगों के बीच तीखी झड़प हो गई. ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत का बजट पास होने के बावजूद स्कूल को गिराने की कोशिश की जा रही है, जिससे 20-25 बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा.
ADVERTISEMENT

अशुतोष रांका को लेकर क्या बोली महिला
राजस्थान के एक ग्रामीण इलाके में स्थित स्कूल भवन को गिराए जाने को लेकर ग्रामीणों और CJP प्रतिनिधियों के बीच विवाद गहरा गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने CJP टीम पर स्कूल को जबरन गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद गांव के लोगों ने एकजुट होकर इसका कड़ा विरोध किया.
