दिल्ली में 62 लाख गाड़ियां बनीं कबाड़...पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों पर लगा फ्यूल बैन, पहले दिन 80 गाड़ियां जब्त

Delhi Old Vehicle Fuel Ban: राजधानी दिल्ली में 1 जुलाई से लागू हुई 'नो फ्यूल फॉर ओल्ड व्हीकल्स' पॉलिसी ने 62 लाख गाड़ियों पर ब्रेक लगा दिया है. पहले ही दिन 80 गाड़ियां जब्त की गई. इसकी निगरानी के लिए पेट्रोल पंपों पर हाईटेक कैमरों की जा रही है.

ADVERTISEMENT

Delhi Old Vehicle Fuel Ban:
पहले दिन 80 गाड़ियां की गई जब्त. (AI जनरेटेड फोटो)
google news

Delhi Old Vehicle Fuel Ban: राजधानी दिल्ली में राज्य सरकार ने 1 जुलाई 2025 से 'नो फ्यूल फॉर ओल्ड व्हीकल्स' पॉलिसी को लागू कर दिया है. इसके तहत 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल गाड़ियों को अब पेट्रोल-डीजल (No Fule For Old Vehicle) नहीं मिलेगा. यह फैसला एयर पॉल्यूशन को कम करने के लिए किया गया. इस नियम को सख्ती से फॉलो करने के लिए कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM), दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) और दिल्ली पुलिस सहित अन्य टीमें दिल्ली में मौजूद पेट्रोल पंपों पर कड़ी निगारानी रखे हुए हैं.