ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति और इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को किया फोन, जानें क्या हुई बात
Israel Iran Conflict Updates: ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CCS बैठक में भारतीयों की सुरक्षा, छात्रों की परीक्षा, व्यापारिक असर और क्षेत्रीय स्थिरता पर अहम समीक्षा की. बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई नेतृत्व से बातचीत कर भारत ने शांति और नागरिक सुरक्षा पर जोर दिया.
ADVERTISEMENT

PM Narendra Modi CCS Meeting (फाइल फोटो)
PM Narendra Modi CCS Meeting: ईरान को लेकर इजरायल और अमेरिका के साथ चल रहे सैन्य टकराव पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है. भारत भी हालात पर लगातार निगरानी रखे हुए है. रविवार रात नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCS) की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें पश्चिम एशिया की ताजा स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में प्रभावित इलाके में आने-जाने वाले भारतीय यात्रियों और तय एग्जाम में बैठने वाले स्टूडेंट्स को होने वाली मुश्किलों के साथ-साथ इलाके की सिक्योरिटी और इकोनॉमिक और कमर्शियल एक्टिविटी पर इसके बड़े असर का भी रिव्यू किया गया.