कौन हैं अलीरेजा अराफी? खामेनेई की मौत के बाद जिन्हें बनाया गया ईरान का नया 'सुप्रीम लीडर'
Alireza Arafi Iran New Supreme Leader: तेहरान पर अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने इमरजेंसी लीडरशिप का ऐलान किया है. देश के संविधान का आर्टिकल 111 एक्टिवेट कर अयातुल्ला अलीरेज़ा अराफ़ी को अंतरिम सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारी दी गई है.
ADVERTISEMENT

Ayatollah Arafi
Alireza Arafi Kaun Hain: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद यहां अचानक पैदा हुए नेतृत्व के संकट को देखते हुए सीनियर मौलवी अयातुल्ला अलीरेजा अराफी को देश अंतरिम सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ISNA ने इसकी पुष्टी की है. खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने अपने संविधान के आर्टिकल 111 को लागू कर दिया है. इस कानून के तहत देश में एक इमरजेंसी लीडरशिप अरेंजमेंट शुरू किया गया है. इसके जरिए तीन सदस्यों वाली एक काउंसिल तब तक सुप्रीम लीडर की शक्तियों का इस्तेमाल करेगी, जब तक कि किसी स्थायी उत्तराधिकारी का चुनाव नहीं हो जाता. अयातुल्ला अलीरेजा अराफी को इस काउंसिल के ज्यूरिस्ट मेंबर के रूप में शामिल किया गया है.