सावरकर बयान पर फंसे थे राहुल गांधी, अब सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया केस; जानिए क्या थी वजह
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को सावरकर टिप्पणी से जुड़े मानहानि केस में बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने शिकायत और मजिस्ट्रेट का समन रद्द कर दिया. अदालत ने कहा कि मामले में जरूरी सरकारी सैंक्शन मौजूद नहीं था. यह केस 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सावरकर पर टिप्पणी से जुड़ा था.
ADVERTISEMENT

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने शुक्रवार, 14 अगस्त को वीर सावरकर से जुड़े उस आपराधिक मानहानि मामले को रद्द कर दिया, जिसमें उन्हें लखनऊ की अदालत ने समन भेजा था. मामला उत्तर प्रदेश में दर्ज हुआ था.
