1 नवंबर की मेगा रैली से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पुलिस ने इस वजह से नहीं दी कार्यक्रम की अनुमति!
Ramleela Maidan Congress Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली से पहले कांग्रेस ने प्रशासन और दिल्ली पुलिस पर कार्यक्रम की अनुमति न देने का गंभीर आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने जा रही इंडिया गठबंधन (India Alliance) की महारैली से ठीक पहले सियासत गरमा गई है. कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस और प्रशासन द्वारा उन्हें कार्यक्रम आयोजित करने से रोका जा रहा है.
संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तैयारियों का जायजा लेते हुए बताया कि 30 अक्टूबर को 'पब्लिक इंपीचमेंट' का कार्यक्रम आयोजित किया जाना था. इसे पहले अशोका होटल में तय किया गया था, लेकिन वहां अनुमति नहीं मिलने के बाद इसे रामलीला मैदान में शिफ्ट किया गया, जहां 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मैदान बुक किया गया था. बावजूद इसके, पुलिस की ओर से कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया.
बीजेपी पर दोहरे मापदंड का आरोप
व्यापारियों के नुकसान के तर्कों और ट्रेड यूनियंस के पत्रों पर पलटवार करते हुए पवन खेड़ा ने बीजेपी पर कड़ा हमला बोला. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कांग्रेस के कार्यक्रमों से बिजनेस और व्यापार प्रभावित होने का दावा किया जाता है, तो कल जब बीजेपी नेता लाल किले के पास मार्च निकालेंगे, तब क्या व्यापारियों को नुकसान नहीं होगा? उन्होंने आरोप लगाया कि यह साफ तौर पर दोहरे मापदंड को दर्शाता है.
1 नवंबर की रैली में मिल सकता है सरप्राइज
1 नवंबर की रैली को लेकर कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि इस बार इंडिया ब्लॉक का दायरा और बड़ा हो सकता है. रैली में कुछ और दलों के शामिल होने के सवाल पर पवन खेड़ा ने इशारा किया कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा और जनता के लिए सरप्राइज होगा. कांग्रेस का दावा है कि तमाम पाबंदियों के बावजूद रामलीला मैदान की इस महारैली में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ जुटेगी.
ये भी पढ़ें: दिल्ली: जागृति मिश्रा के एनिमल शेल्टर तोड़ने के मामले में बड़ा एक्शन, MCD के JE विकास कुमार गुप्ता
