Satya Niketan PG Collapse: 'दीवार से आवाज आई फिर...' मलबे में 1 घंटे फंसे रहे नितीश चिब, अब AIIMS से डिस्चार्ज होकर सुनाई आपबीती

Delhi Building Collapse Satya Niketan: दिल्ली के सत्यनिकेतन इलाके में 6 सितंबर को हुए बहुमंजिला पीजी इमारत हादसे में सुरक्षित बचे दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र नितीश चिब ने आपबीती सुनाई है. एम्स ट्रॉमा सेंटर से डिस्चार्ज होने के बाद नितीश ने हादसे से ठीक पहले के मंजर, मलबे में फंसे 1 घंटे के खौफ और पीजी सुरक्षा पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं.

ADVERTISEMENT

AIIMS ट्रॉमा सेंटर से डिस्चार्ज हुए छात्र नितीश की आपबीती
AIIMS ट्रॉमा सेंटर से डिस्चार्ज हुए छात्र नितीश की आपबीती
Google CTA

Satya Niketan PG Collapse News: दिल्ली में 6 सितंबर को सत्यनिकेतन इलाके में एक पांच मंजिला PG की इमारत ढहने से हड़कंप मच गया था. इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की जान चली गई, जिनमें से ज्यादातर दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र थे. हालांकि, इस खौफनाक हादसे में कुछ छात्रों की किस्मत अच्छी रही और वे मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकल आए. इन्हीं में से एक हैं जम्मू के रहने वाले नितीश चिब, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज (इवनिंग) में बीकॉम सेकेंड ईयर के छात्र हैं. नई दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर से सकुशल डिस्चार्ज होने के बाद नितीश चिब और उनकी मां सीमा ने हादसों के उस काले दिन की पूरी दास्तान साझा की है.