"AAP को बैन कर दीजिए!" सौरभ दास का तीखा हमला, क्यों उठाई आम आदमी पार्टी पर कार्रवाई की मांग?
सौरभ दास ने बीजेपी पर छात्रों के प्रदर्शन को भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर AAP ही असली समस्या है तो उसे बैन कर देना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को संवैधानिक अधिकार बताते हुए पुलिस के साथ पूरी तरह सहयोग करने की बात कही.
ADVERTISEMENT

Saurav Das News
छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर जारी आंदोलन और बयानबाजी के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े सौरभ दास ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी द्वारा लगाए गए उन आरोपों पर, जिनमें कहा गया था कि आम आदमी पार्टी और उसके नेता छात्रों के प्रदर्शन को हाईजैक कर रहे हैं, सौरभ दास ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रही है.
