'सफदरजंग पर भरोसा नहीं...' सोनम वांगचुक की पत्नी पहुंचीं हाई कोर्ट, कहा- कहीं और हो इलाज

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर सफदरजंग अस्पताल से उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की है. उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वांगचुक को परिवार, वकीलों और निजी डॉक्टरों से मिलने नहीं दिया जा रहा.

ADVERTISEMENT

Gitanjali Angmo
Gitanjali Angmo
Google CTA

Sonam Wangchuk News: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर चल रहे विवाद ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है. उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सफदरजंग अस्पताल से उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने या तुरंत रिहा करने की मांग की है. उनका कहना है कि अस्पताल पर अब उनका भरोसा नहीं रहा और वांगचुक को इलाज के नाम पर गैरकानूनी तरीके से रोका गया है.