अभिजीत दीपके से मिले महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी, बोले- 'आंदोलन में दिखी सत्याग्रह की छवि'
तुषार गांधी ने संभाजीनगर में युवा कार्यकर्ता अभिजीत दीपके से मुलाकात कर जंतर-मंतर आंदोलन के संयम और अहिंसा की सराहना की. उन्होंने कहा कि आंदोलन की असली सफलता किसी मंत्री के इस्तीफे से बढ़कर सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर करने में है.
ADVERTISEMENT

अभिजीत दीपके
महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने हाल ही में युवा आंदोलनकारी और कार्यकर्ता अभिजीत दीपके से मुलाकात की. जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के बाद संभाजीनगर दौरे के दौरान दोनों के बीच यह खास बातचीत हुई. तुषार गांधी ने इस मुलाकात के दौरान आंदोलन के दौरान बनाए रखे गए संयम और अहिंसा की सराहना करते हुए कहा कि इसमें उन्हें स्पष्ट रूप से महात्मा गांधी के 'सत्याग्रह' की छवि नजर आई.
