यूपी-राजस्थान के स्कूलों में वीडियोग्राफी बैन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सर्कुलर रद्द करने की मांग
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और बिना अनुमति वीडियोग्राफी पर रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल हुई है. याचिका में सर्कुलर को अभिव्यक्ति की आजादी, प्रेस की स्वतंत्रता, शिक्षा के अधिकार और पारदर्शिता से जुड़े संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ बताया गया है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. दोनों राज्यों के इस सर्कुलर को चुनौती देते हुए जनहित याचिका दाखिल की गई है. याचिका में इसे संविधान में मिले कई मौलिक अधिकारों के खिलाफ बताया गया है.
