Delhi CBD Ground Protest Site: त्योहारों के बीच CBD ग्राउंड में प्रदर्शन पर स्थानीय लोगों और कमेटियों ने जताई आपत्ति! देखें क्या कहा
ADVERTISEMENT
Delhi CBD Ground: दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को डी-नोटिफाई कर कड़कड़डूमा के सीबीडी ग्राउंड को नया प्रोटेस्ट साइट बनाए जाने के फैसले पर विवाद शुरू हो गया है. स्थानीय रामलीला कमेटियों ने वर्तमान में चल रहे रामलीला मंचन और धार्मिक आयोजनों का हवाला देते हुए इसका विरोध किया है और दशहरे के बाद ही अनुमति देने की मांग की है.
Delhi CBD Ground: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए डी-नोटिफाई करने के बाद पुलिस द्वारा तय किए गए नए वैकल्पिक स्थलों को लेकर विरोध और चर्चाएं शुरू हो गई हैं. दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली स्थित कड़कड़डूमा के सीबीडी (CBD) ग्राउंड को भी नया प्रोटेस्ट साइट घोषित किया है, लेकिन इस फैसले के सामने आते ही स्थानीय स्तर पर इसका विरोध देखने को मिलने लगा है. विशेषकर इन दिनों चल रहे पावन त्योहारों और रामलीला मंचन के आयोजकों ने इस स्थान पर धरने-प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने पर गंभीर चिंता जताई है.
