'यह चोट नहीं हमारे लिए मेडल है' पुलिस की लाठी से पैर टूटा फिर भी जंतर-मंतर पहुंचे लवकुश प्रजापति, बोले- एंबुलेंस से निकालकर पीटा गया

ADVERTISEMENT

सोमवार को हुए लाठीचार्ज के बाद घायल प्रदर्शनकारी लवकुश प्रजापति ने अपनी आपबीती साझा की. टूटे पैर के प्लास्टर पर लिखा 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो'. जानिए लवकुश ने क्या आपबीती बताई ?

Google CTA

जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट में एक छात्र कुर्सियों को सटाकर बाएं पैर को फैलाकर बैठा था. पैर पर प्लास्टर चढ़ा था और उसपर स्केच पेन से लिखा था- 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो'. इंडिया टुडे की एसोसिएट एडिटर अनीशा माथुर उस छात्र तक पहुंची. पहले तो छात्र ने टूटे हुए पैर को मेडल बताया. फिर उसने जो आपबीती बताई वो बेहद हैरान करने वाला थी. छात्र ने बताया कि जब वो पुलिस की लाठी से बुरी तरह से घायल हो चुका था, उसकी एक पैर फ्रैक्चर हो चुका था तब उसके सहयोगी उसे एंबुलेंस में बैठाकर अस्पताल रवाना कर रहे थे. तभी पुलिस आई और उसे एंबुलेंस से निकालकर पीटा.