सड़क पर लेटे राहुल गांधी, पुलिस ने खींचकर बस में भरा, अब धक्कामुक्की का वीडियो हो रहा है वायरल

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi India Alliance march: दिल्ली में इंडिया गठबंधन के संसद से इलेक्शन कमीशन तक मार्च के दौरान जमकर बवाल हुआ. पुलिस द्वारा रोके जाने पर राहुल गांधी सड़क पर ही बैठ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इस दौरान पुलिस और विपक्षी नेताओं के बीच भारी धक्कामुक्की देखने को मिली.

Google CTA

Rahul Gandhi India Alliance march: दिल्ली में इंडिया गठबंधन के विरोध मार्च के दौरान जबरदस्त बवाल देखने को मिला. विपक्षी दलों के सांसद संसद भवन से इलेक्शन कमीशन कार्यालय की ओर मार्च निकाल रहे थे, लेकिन आकाशवाणी भवन के पास दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया. इसके बाद मौके पर भारी हंगामा और धक्कामुक्की शुरू हो गई.