CBSE 12th Topper Marksheet : बरेली के केशव भाटिया ने बिना कोचिंग के हासिल किए 99.4% मार्क्स, सामने आई मार्कशीट

CBSE 12th Result 2025 topper marksheet : बरेली स्थित गुलाब राय मॉन्टेसरी स्कूल (GRM) के छात्र केशव भाटिया ने तीन विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: यूपी तक.
google news

CBSE 12th Result 2025: उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित गुलाब राय मॉन्टेसरी स्कूल (GRM) के छात्र केशव भाटिया ने कमाल कर दिया है. बिना किसी कोचिंग के 99.4 फीसदी अंक (497/500) लाकर साबित कर दिया कि सेल्फ स्टडी और स्कूल की गाइडेंस से भी टॉप स्कोर तक पहुंचा जा सकता है.