CBSE 12th टॉपर 2025: सीकर की खुशी शेखावत ने 12वीं में किया टॉप, 500 में 499 वाली मार्कशीट आई सामने
cbse 12th topper khushi shekhawat marksheet : सीकर की प्रिंस एकेडमी की खुशी शेखावत ने 12वीं में पूर्णांक 500 में से महज एक अंक कम पाकर कमाल कर दिया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सुशील जोशी.
CBSE Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का रिजल्ट मंगलवार को घोषित हो गया. रिजल्ट घोषित होते ही राजस्थान के सीकर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई. सीकर की प्रिंस एकेडमी की होनहार छात्रा खुशी शेखावत ने 500 में से 499 अंक हासिल कर 99.80% स्कोर किया है और CBSE 12वीं में टॉपर बनी हैं. खुशी ने पूर्णांक से महज 1 अंक दूरी पर हैं. सीकर के प्रिंस एकेडमी (PRINCE ACADEMY OF HIGHER EDUCATION SIKAR) में पढ़ने वाली खशी के अचीवमेंट्स से उनके शिक्षक, परिवार के लोग काफी खुश हैं. इनके घर बधाईयों का तातां लग गया है.