CBSE 10th result 2025: 10वीं के नतीजों को लेकर आया ये अपडेट, ऐसे देखें रिजल्ट और डाउनलोड करें मार्कशीट
CBSE Board Result 2025: सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 24 लाख से ज्यादा छात्रों और उनके माता-पिता का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. बोर्ड द्वारा रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए कि स्टूडेंट्स कैसे और कहां चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट.
ADVERTISEMENT

CBSE Result 2025: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा (cbse class 10 result) के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. बोर्ड जल्द ही परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Central Board of Secondary Education) 10 से 15 मई के बीच किसी भी समय रिजल्ट (cbse result 2025) की घोषणा कर सकता है. बता दें कि बीते साल भी इसी बीच रिजल्ट जारी किया गया था. जानकारी के अनुसार, 2024-2025 के सत्र में 24.12 लाख स्टूडेंट्स ने 10th के एग्जाम में भाग लिया था.