ICSE 10th and ISC 12th Result 2026: CISCE ने जारी किए 10वीं और 12वीं के नतीजे, स्टूडेंट्स ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

ICSE 12th Result 2026: CISCE बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए ICSE और ISC परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल 10वीं में 99.18 और 12वीं में 99.13 फीसदी छात्र पास हुए हैं. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र अपना यूआईडी और इंडेक्स नंबर डालकर तुरंत रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

ICSE 10th and ISC 12th Result 2026
ICSE 10th and ISC 12th Result 2026
google news

ICSE and ISC Board Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी CISCE ने ICSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं. बोर्ड के मुताबिक, इस साल का रिजल्ट काफी शानदार रहा है. अगर 10वीं क्लास की बात करे तो इसमें कुल 99.18 फीसदी छात्र पास हुए हैं. वहीं 12वीं में 99.13 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है.