HBSE 12th Topper 2026: मुस्कान ने 497 नंबर लाकर बढ़ाया जींद का मान… मार्कशीट देखकर रिश्तेदार भी रह गए हैरान

HBSE 12th Topper Muskan Marksheet: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में जींद की मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. 500 में से 497 अंक हासिल करने वाली मुस्कान ने कई विषयों में पूरे 100 नंबर प्राप्त किए हैं. उनकी मार्कशीट सामने आने के बाद पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

HBSE 12th Topper Muskan Marksheet
HBSE 12th Topper Muskan Marksheet
google news

HBSE 12th topper 2026 Marksheet: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं के नतीजों में बेटियों का जलवा एक बार फिर साबित हो गया है. जींद के धमतान साहिब स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा मुस्कान ने अपनी मेहनत से प्रदेश भर में आर्ट स्ट्रीम में तीसरी पोजिशन हासिल की है. बता दें कि इस बार थर्ड रैंक पर दो लड़कियों ने टॉप किया है. इनमें एक मुस्कान हैं और दूसरी योगिता हैं. वहीं इस बीच अब मुस्कान की मार्कशीट सामने आई है, जिसमें पूरे जींद में उनके नंबरों की चर्चा हो रही है. ऐसे में इस खबर में हम आपको बताते हैं कि मुस्कान को किस सब्जेक्ट में कितने नंबर मिले हैं.