SSC ने 12वीं पास के लिए निकाली 7565 पदों पर बंपर भर्ती, 69 हजार तक मिलेगी सैलरी, देखें ऑफिसियल नोटिफिकेशन

Delhi Police Constable Vacancy 2025: SSC ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए युवा 22 सितंबर से 21 अक्टूबर 2025 के बीच SSC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

Delhi Police Constable Vacancy 2025
Delhi Police Constable Bharti 2025
google news

Delhi Police Constable Recruitment 2025 Notification: दिल्ली पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC)) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. SSC ने कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव ) पुरुष और महिला के कुल 7,565 पोस्ट्स पर भर्ती (Delhi Police Vacancy 2025) निकली है. इसमें पुरुष 5,069 और महिला उम्मीदवारों के लिए 2496 पद शामिल हैं. खास बात ये है कि इसमें देशभर के युवा अप्लाई कर सकते हैं. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का पूरा नोटिफिकेशन नीचे दिया गया है.