कई बार हुए बीमार, फिर भी हिम्मत नहीं हारी...झुंझुनूं के जतिन चाहर कैसे बने JEE Advanced के AIR-3? जानें पूरी कहानी
AIR 3 Jatin Chahar Success Story: JEE Advanced 2026 में राजस्थान के झुंझुनूं के जतिन कुमार चाहर ने AIR-3 हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है. तैयारी के दौरान दो बार पीलिया और एक बार टायफाइड जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. जानिए कैसे 6 साल की मेहनत, परिवार के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अनुशासित दिनचर्या ने जतिन को देश के टॉप-3 छात्रों में शामिल कर दिया.
ADVERTISEMENT

राजस्थान का सीकर एक बार फिर चर्चा में है. इस बार चर्चा का विषय कोई लांछन नहीं है बल्कि गर्व का है क्योंकि झुंझुनूं के एक छोटे से गांव के रहने वाले जतिन कुमार चाहर ने देश के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक JEE Advanced 2026 में AIR-3 यानी तीसरा स्थान प्राप्त किया है. इसी उपलब्धि के साथ ही वह राजस्थान मूल के विद्यार्थियों में सबसे ज्यादा नंबर पाने वाले छात्र बन गए है. रिजल्ट जारी होने के बाद से ही झुंझुनूं में खुशी का माहौल है और सभी इसे प्रदेश के गौरवपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं. इसी बीच AIR-3 बने जतिन चाहर ने हमारे संवाददाता से खास बातचीत की है और बताया कि कैसे वो अपनी तैयारी के दौरान बीमार हुए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आज इस मुकाम को हासिल किया. साथ ही उन्होंने सक्सेस मंत्रा भी बताया कि किस तरह पढ़ाई करके वे आज थर्ड टॉपर बने है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.