एक हॉस्टल में रहे, साथ खेलें...फिर साथ ही बने JEE-Advanced 2026 में टॉपर, कोटा में रहकर पढ़ने वाले दो दोस्तों की सफलता की कहानी!
JEE Advanced 2026 Topper Success Story: JEE Advanced 2026 में बिहार के गया के शुभम कुमार ने AIR-1 और उनके दोस्त कबीर छिल्लर ने AIR-2 हासिल कर इतिहास रच दिया. दोनों छात्र कोटा के एक ही हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते थे, साथ खेलते थे और एक-दूसरे की मदद करते थे. जानिए कैसे दोस्ती, अनुशासन, क्वालिटी स्टडी और सही रणनीति ने दोनों को देश की सबसे कठिन परीक्षा में टॉप-2 तक पहुंचाया.
ADVERTISEMENT

JEE Advanced 2026 Topper Success Story
कोटा जो कि एजुकेशन हब के नाम से जाना जाता है, आज एक बार रिजल्ट के कारण चर्चा में है. जैसे ही देर रात 1 बजे JEE Advanced 2026 का रिजल्ट सामने आया, तो इस बार टॉपर और सेकेंड टॉपर दोनों ही कोटा में पढ़ाई करने वाले निकले. लेकिन इस बार की जो कहानी है वो रैंक, नंबर और कट-ऑफ से कहीं हटकर है क्योंकि यह दोस्ती और कामयाब होने की जिद की अलग ही दास्तान है. दरअसल कोटा में रहकर पढ़ाई करने वाले दो दोस्तों ने ही JEE Advanced 2026 में देश भर में टॉप-2 में रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है.