Jee Main Result: गया के शुभम को जेईई में मिला 100 पर्सेंटाइल, अब बता दिया अपना सक्सेस मंत्रा

JEE Main 2026 result: गया के छात्र शुभम ने JEE Main 2026 सेशन-1 में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर बिहार का नाम रोशन किया. National Testing Agency द्वारा जारी रिजल्ट में शुभम ने ऑल इंडिया स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया. जानिए कोटा में की गई तैयारी, रोज 10-14 घंटे की पढ़ाई और उनका सक्सेस मंत्र.

ADVERTISEMENT

Gaya student JEE topper
शुभम को जेईई में मिला 100 पर्सेंटाइल
google news

बीती रात NTA(National Testing Agency) ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग एंट्री एग्जाम Jee Mains 2026 सेशन - 1 का रिजल्ट जारी किया. इस प्रवेश परीक्षा में कुल 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिसमें 12 ऐसे बच्चे है जिन्हें 100 पर्सेंटाइल मार्क्स मिले है. इसमें सबसे ज्यादा बच्चे राजस्थान से है जहां के 3 बच्चों को 100 पर्सेंटाइल मार्क्स मिले. इसी लिस्ट में बिहार के गया के रहने वाले शुभम का भी नाम है. हमारी रिपोर्टर से बातचीत करते हुए शुभम ने अपने सफलता का मंत्र बताया और साथ ही इस मुकाम तक पहुंचने की पूरी कहानी भी बताई. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.