NEET UG Re Exam: आर्या सिंह के बाद अब 4 छात्रों की OMR शीट विवाद में NTA का बड़ा खुलासा, देखें क्या कहा

NEET UG Re Exam 2026 Controversy: NEET UG Re Exam 2026 के OMR विवाद में NTA ने बड़ा एक्शन लिया है. आर्या सिंह समेत पांच छात्रों की वायरल OMR शीट को डिजिटल रूप से एडिटेड बताते हुए एजेंसी ने सभी दावों को खारिज कर दिया. NTA ने फर्जी दस्तावेज फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई और जेल तक की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

NEET Re Exam रिजल्ट विवाद में बड़ा मोड़
NEET Re Exam रिजल्ट विवाद में बड़ा मोड़
Google CTA

NEET UG Re Exam 2026 के नतीजों को लेकर सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच NTA ने बड़ा कदम उठाया है. कानपुर की आर्या सिंह के दावों को खारिज करने के बाद अब NTA ने कई अन्य छात्रों के OMR Sheet विवाद पर भी बयान जारी किया है. NTA ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही OMR शीट पूरी तरह से नकली और डिजिटली एडिटेड बताया है. आर्या सिंह के अलावा इसमें 4 और नाम शामिल हैं. कौन-कौन हैं वो छात्र और क्या क्या हैं उनके दावो चलिए विस्तार से जानते हैं.