UP Board 10th Topper Kashish Verma 2026: हर कॉलम में A1 ग्रेड…10वीं की टॉपर कशिश वर्मा की मार्कशीट आई सामने, नंबर देख उड़ जाएंगे होश

UP Board 10th results Topper Kashish Verma: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 में इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है. 10वीं की टॉपर कशिश वर्मा की मार्कशीट सामने आते ही हर कोई हैरान रह गया है. उनके लगभग हर विषय में शानदार अंक हैं.

ADVERTISEMENT

UP Board 10th Topper Kashish Verma 2026
UP Board 10th Topper Kashish Verma 2026
google news

UP Board 10th topper 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज यानी गुरुवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार प्रदेश में 10वीं और 12वीं में लड़कियों का दबदबा देखने को मिला. इस बीच अब एक एक कर टापर्स की मार्कशीट भी सामने आने लगी है. ऐसी ही एक मार्कशीट 10वीं की टॉपर कशिश वर्मा की भी सामने आई है. कशिश को लगभग हर सब्जेक्ट में 100 के करीब नंबर मिले हैं. अब टॉप करने के बाद से कशिश के परिवार में खुशी का माहौल है.