UP Board 12th Topper 2026: फिजिक्स में 100…मैथ्स में 99, UP बोर्ड की 12वीं की टॉपर श्रिया वर्मा की मार्कशीट देख हर कोई चौंका
UP Board results Topper Shriya Verma Marksheet: यूपी बोर्ड 2026 के नतीजों में एक बार फिर छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. इस बीच 12वीं में दूसरी रैंक हासिल करने वाली श्रिया वर्मा की मार्कशीट सामने आई है. इसमें उन्होंने फिजिक्, मैथ्स सहित कई सब्जेक्ट्स में शानदार प्रदर्शन किया है.
ADVERTISEMENT

UP Board results Topper Shriya Verma Marksheet
UP Board 12th topper 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित किए जाने के बाद अब टॉपर्स की मार्कशीट सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में प्रदेश की मेधावी छात्रा श्रिया वर्मा का स्कोरकार्ड सामने आया है. श्रिया का को 12वीं में 500 में से 486 नंबर मिले हैं. इसके साथ ही उन्होंने 97.20 प्रतिशत नंबरों के साथ फर्स्ट डिवीजन हालिस की है.अब रिजल्ट जारी होने के बाद से ही श्रिया के घर पर खुशी का माहौल है. लोग उनकी इस उपलब्धि की जमकर सराहना कर रहे हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं उन्हें किस सब्जेक्ट में कितने नंबर मिले हैं.