UP Board Class 12th Nandani Gupta Marksheet: 97.20% के साथ चमकी नंदिनी…UP Board 12वीं की इस टॉपर के नंबरों ने सबको किया हैरान

UPMSP Result Class 12th Nandani Gupta Marksheet: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 में मेधावी छात्राओं का दबदबा जारी है. शिखा वर्मा के बाद अब नंदिनी गुप्ता की मार्कशीट ने सुर्खियाें में है. उनके शानदार अंकों ने साबित कर दिया है कि मेहनत और फोकस के दम पर बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

UPMSP 12th Topper Marksheet
UPMSP 12th Topper Marksheet
google news

UP Board 12th Topper Marksheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस साल हाईस्कूल में 90.42% और इंटरमीडिएट में 80.38% छात्र पास हुए हैं. नतीजों में बेटियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है. शिखा वर्मा के बाद अब 12वीं की एक और मेधावी छात्रा नंदिनी गुप्ता की मार्कशीट भी चर्चा का विषय बनी हुई है. उन्हें 12वीं में 97.20 प्रतिशत नंबर मिले हैं. नंदिनी के नंबर ने साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है. रिजल्ट आने के बाद से उनके घर पर जश्न का माहौल है और साथ ही हर कोई उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दे रहा है.