12वीं पास युवाओं के लिए पुलिस विभाग में नौकरी का मौका! 81,100 तक सैलरी मिलेगी सैलरी, फटाफट यहां करें आवेदन
UPPBPB Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1352 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

UP Police Computer Operator Bharti 2025
UP Police Computer Operator Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसके अनुसार कुल 1352 खाली पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी. खास बात ये है कि इसमें पुरुष और महिला दोनों ही अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं. ऐसे में चलिए इस खबर में जानते हैं कि इस भर्ती में कैसे करें अप्लाई क्या है इसकी लास्ट डेट और कितनी मिलगी सैलरी.