पिता चलाते हैं टैक्सी, बेटी बनी टॉपर... जानें उत्तराखंड बोर्ड में 12वीं की टॉपर गीतिका पंत की प्रेरणादायक कहानी

Uttarakhand Board Topper Interview: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में बागेश्वर की गीतिका पंत ने 98% अंक लाकर टॉप किया है. साधारण परिवार से आने वाली गीतिका के पिता टैक्सी चलाते हैं. बिना तय समय के लगातार मेहनत कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. उनकी सफलता की कहानी अब हर किसी को प्रेरित कर रही है.

ADVERTISEMENT

Uttarakhand Board Topper Interview
Uttarakhand Board Topper Interview
google news

Uttarakhand 12th Topper Geetika Pant Interview: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने शनिवार को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल दोनों ही कक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर रहा है।हाईस्कूल में इस बार 92.10 प्रतिशत छात्र सफल रहे. वहीं इंटरमीडिएट में पास प्रतिशत 85.11 दर्ज किया गया है. इस ऐतिहासिक परिणाम के बीच अब प्रदेश की 12वीं की टॉपर गीतिका पंत ने हमारे सहयोगी आज तक से बात की है. अब इस बीच उन्होंने अपनी सफलता के पीछे की कहानी शेयर की है.