हरियाणा चुनाव में हार पर आ गया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- चुनाव आयोग तक पहुंचाएंगे शिकायतें
मंगलवार शाम को हरियाणा में बीजेपी की भारी बढ़त देखते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस लीडर पवन खेड़ा ने कहा कि हरियाणा चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित हैं और ये स्वीकार्य नहीं हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया किया.
राहुल गांधी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर कहते हुए उनका आभार जताया.
हरियाणा में बीजेपी की अप्रत्याशित जीत और कांग्रेस पार्टी की हार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पहला रिएक्शन आ गया है. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रही है. साथ ही उन्होंने उन शिकायतों की तरफ भी इशारा किया जिसका जिक्र हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस लीडर पवन खेड़ा ने किया था.