हरियाणा की हार पर राहुल के राइट हैंड KC वेणुगोपाल पर लगे गंभीर आरोप तो सुप्रिया श्रीनेत दे दिया जवाब

आरोपों पर पत्रकार अशोक वानखेडे़ ने मामले में कोई प्रमाण नहीं दिया. इधर केसी वेणुगोपाल की ओर से कोई स्टेटमेंट भी नहीं आया है पर सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी को जमकर घेरा है. आरोप लगाने वाले को यहां तक कह दिया- 'तुम बीमार हो, इलाज की ज़रूरत है.'

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

केसी वेणुगोपाल पर एक पत्रकार ने हरियाणा चुनाव में गंभीर आरोप लगा दिया.

point

मामले पर बीजेपी मुखर हो गई और अमित मालवीय ने पूछा- केसी चुप क्यों हैं?

point

इसपर कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी को सुना दी खरी-खरी.

ऐसी एक कहावत है सफलता के सौ पिता होते हैं और असफलता अनाथ होती है. राजनीति में होता है इसका उल्टा. चुनाव जीत गए तो क्रेडिट मोदी या राहुल गांधी को. हार गए तो विलेन की तलाश शुरू हो जाती है. हरियाणा में कांग्रेस के हारने के बाद ये तो हो ही रहा है, लेकिन हार की इसी समीक्षा में फंस गए हैं कांग्रेस के पावरफुल नेता केसी वेणुगोपाल. इनके ऊपर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया जा रहा है. हालांकि मामले में कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत का जवाब आ गया है. सुप्रिया ने इन आरोपों पर बीजेपी को जमकर लताड़ लगाई है और कहा है- 'राजनीति में पुरुषों द्वारा महिलाओं का चरित्रहनन करना आसान है. यह बात BJP की महिला नेत्री खूब जानती हैं.'