झारखंड चुनाव: विवादित चुनावी Video पोस्ट करने पर BJP की बढ़ी मुश्किल

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को तुरंत इस मामले में कार्रवाई करने और राज्य में आईटी अधिनियम की धारा 79(3)(b) के तहत नामित प्राधिकरण के साथ समन्वय करके आपत्तिजनक पोस्टों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जल्द से जल्द हटाने का निर्देश दिया गया है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को BJP को नोटिस देने का निर्देश दिया है.

point

आपत्तिजनक पोस्ट को जल्द से जल्द हटाने के भी दिए निर्देश.

झारखंड में दूसरे चरण के मतदान से पहले राज्य में बीजेपी के खिलाफ चुनाव आयोग सख्त हो गया है. आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर BJP की तरफ से डाले गए पोस्ट की शिकायत पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से जांच रिपोर्ट तलब की है. आयोग ने विवादास्पद वीडियो को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है. कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने झारखंड बीजेपी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट किए गए भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण वीडियो को लेकर आयोग से शिकायत की थी. उसका संज्ञान लेते हुए आयोग ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया है कि वे झारखंड भाजपा को तुरंत उस पोस्ट को हटाने का निर्देश दें. साथ ही, उन्हें आचार संहिता के प्रावधानों के कथित उल्लंघन पर स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस भी जारी करें.