एकनाथ शिंदे की तबीयत खराब: बैठकें रद्द करना बहाना या प्रेशर पॉलिटिक्स, CM को लेकर फंसा है पेंच!

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सत्ता बंटवारे को लेकर गतिरोध बना हुआ है. शिंदे गुट गृह और अन्य प्रमुख विभागों पर अपना दावा ठोंक रहा है. उनके नेताओं का कहना है कि उन्हें वही विभाग मिलने चाहिए जो पिछले ढाई वर्षों से उनके पास थे. वहीं, बीजेपी स्पष्ट संकेत दे चुकी है कि मुख्यमंत्री पद उसका होगा महायुति का नहीं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

एकनाथ शिंदे ने अपनी सभी बैठकें रद्द कर दी हैं, क्योंकि वह अभी भी स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे हैं

point

शिंदे कल शाम से ठाणे में हैं और अपने आधिकारिक निवास वर्षा पर वापस नहीं लौटे हैं

point

इसलिए महायुति नेताओं की लंबित बैठक कल के लिए स्थगित, अजित पवार दिल्ली रवाना

महाराष्ट्र की राजनीति अस्थिरता के दौर से गुजर रही है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने अपनी सभी निर्धारित बैठकें रद्द कर दी हैं. उन्हें गले में संक्रमण और बुखार की शिकायत है. फिलहाल, शिंदे ठाणे में अपने आवास पर हैं और अपने आधिकारिक निवास 'वर्षा' नहीं लौटे हैं.