ADVERTISEMENT

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम 2026

Puducherry Assembly Elections 2026: क्या रंगासामी फिर बचा पाएंगे अपनी कुर्सी या 'इंडिया' गठबंधन करेगा सत्ता पर कब्जा? केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की सभी 30 विधानसभा सीटों पर एक बार फिर चुनावी बिसात बिछ चुकी है. पुडुचेरी में 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में मतदान होगा. साल 2021 के चुनावी नतीजों पर नजर डालें तो एन. रंगासामी के नेतृत्व वाले NDA ने 16 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था. उस चुनाव में रंगासामी की पार्टी AINRC (ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस) ने 10 और उसकी सहयोगी BJP ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी. दूसरी ओर, UPA गठबंधन को केवल 8 सीटें मिली थीं, जिसमें DMK को 6 और कांग्रेस को मात्र 2 सीटों से संतोष करना पड़ा था. 6 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी थी.
इस बार का चुनाव 'डबल इंजन' सरकार की साख का इम्तिहान है. मुख्यमंत्री एन. रंगासामी चौथी बार सत्ता संभालने के बाद अपनी लोक-लुभावन योजनाओं और विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं. वहीं, विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (जिसमें कांग्रेस और DMK मुख्य रूप से साथ हैं) सत्ता विरोधी लहर और राज्य के अधिकारों जैसे मुद्दों को लेकर मैदान में है. 4 मई को आने वाले नतीजे यह तय करेंगे कि पुडुचेरी की जनता रंगासामी के अनुभव पर भरोसा जताती है या फिर विपक्ष के बदलाव के नारे को स्वीकार करती है.

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम 2026

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव

और देखें

ADVERTISEMENT